फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ माह से गोदाम में सड़ रहा 90 कट्टा राशन

Sun, 20 Mar 2016 12:46 PM IST
महेश्वर प्रसाद सिंह / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सड़ा राशन - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
देहरादून जिला पूर्ति कार्यालय के अधिकारियों की लापरवाही से गरीबों का 90 कट्टा सरकारी राशन गोदाम में सड़ रहा है।
विज्ञापन


विभाग के पास इसके निस्तारण का समय नहीं है। राशन सड़ने से हजारों का नुकसान हो रहा है। अगर समय से राशन का निस्तारण होता, तो यह गरीबों के काम आ जाता। इस राशन को पुलिस ने पिछले साल जून में कालाबाजारी करते हुए दो वाहनों से पकड़ा था।

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गोदाम में 13 जून 2015 से 50 कट्टा गेहूं और 40 कट्टे चावल निस्तारण के लिए रखे हैं। लेकिन विभागीय अधिकारी निस्तारण में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। वरिष्ठ विपणन अधिकारी ने आठ मार्च को जिला पूर्ति अधिकारी को इस संबंध में पत्र भेजा है।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा है कि यह राशन अधिक समय से गोदाम में संग्रहीत है और अनाज की गुणवत्ता एवं मात्रा में कमी हो रही है। गोदाम में जगह घिरने से सरकारी योजनाओं के खाद्यान्न संग्रहण करने में परेशानियां हो रही है। लिहाजा इस राशन का शीघ्र निस्तारण किया जाए। ताकि शेष राशन को बचाया जा सके।

विभागीय प्रक्रिया के अनुसार कालाबाजारी का राशन पकड़ने के कुछमाह के भीतर ही उसे किसी दूसरे राशन डीलर के नाम रिलीज कर देना चाहिए, ताकि राशन खराब ना हो सके। हालांकि वैसे भी गोदाम में राशन का रोटेशन चलता रहता है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी को कई बार राशन निस्तारण के संबंध में पत्र भेजा जा चुका है। नौ माह से गोदाम में राशन खराब हो रहा है। हमने राशन को सुरक्षित रखने का भी प्रयास किया। लेकिन अधिक समय होने की वजह से कुछ राशन के कट्टे खराब हो गए हैं।
- कैलाश चंद्र पांडेय, वरिष्ठ विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें