फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डराने लगी गंगा, 50 हजार की सांसें अटकी

Wed, 26 Jun 2013 10:06 AM IST
लक्सर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों में बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के करीब 50 हजार लोगों की सांसें अटक गई हैं। गंगा का पानी गंगदासपुर गांव तक पहुंच गया है। गांव के पांच-छह परिवारों ने रिश्तेदारों के यहां शरण ले ली थी।
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन ने गंगदासपुर समेत इससे सटे 18 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन इन गांवों के लोगों को कभी भी शिफ्ट कर सकता है।

उत्तराखंड आपदा की विशेष कवरेज

करीब एक सप्ताह पहले बाढ़ से तबाही का मंजर देख चुके लक्सर क्षेत्र के लोग एक बार फिर दहशत में हैं। सोमवार शाम से जलस्तर बढ़ने से गंगदासपुर समेत करीब 18 गांव गंगा के निशाने पर हैं। इन गांवों की आबादी लगभग 50 हजार है।
विज्ञापन


सोमवार देर रात जहां शेरपुर बेला के 300 लोगों को शिफ्ट किया गया, वहीं अब गंगदासपुर में भी ऐसी स्थिति दिखाई देने लगी है। मंगलवार सुबह करीब दस बजे गंगा के पानी ने गंगदासपुर की तरफ रुख कर लिया।

अलर्ट जारी कर दिया है
देर शाम तक पानी गांव तक पहुंच गया था। प्रशासन और पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है। प्रशासन के अधिकारियों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से गंगदासपुर समेत 18 गांव में लोगों को सामान तैयार रखने को कहा है। स्थिति विकट होने पर कभी भी इन गांवों के लोगों को यहां से शिफ्ट किया जा सकता है।

लक्सर क्षेत्र में बाढ़ के खतरे को देखते हुए एसडीएम मोहम्मद नासिर, एसपी देहात अजय सिंह और अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मोर्चा संभाले हुए हैं।

इन गांवों में किया अलर्ट
गंगदासपुर, जसपुर-रणजीतपुर, पंडितपुरी, महारजपुर खुर्द, महाराजपुर कलां, निरजंनपुर गांव गंगा से बिल्कुल सटे हैं। इसके अलावा कलसिया, डुम्मनपुरी, गिद्धावाली, बालावाली, शेरपुर बेला, जोगावाला, दाबकी खेड़ा, चंद्रपुरी, दल्लेवाला, माडाबेला, इदरीशपुर, नाइवाला, तुगलपुर आदि गांव में भी बाढ़ का खतरा है।

बाढ़ नियंत्रण मजिस्ट्रेट बनाए
क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। एसडीएम मोहम्मद नासिर ने बताया कि लक्सर क्षेत्र में तहसीलदार सोहन सिंह को बाढ़ नियंत्रण मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं, खानपुर में नायब तहसीलदार धनप्रकाश को बाढ़ नियंत्रण मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गंगा के जलस्तर को देखते हुए किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें