फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून पहुंचे महामहिम राष्ट्रपति, टॉपर छात्रों को किया सम्मानित

Fri, 01 Apr 2016 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रणब मुखर्जी - फोटो : rajeev gupta/ amarujala
विज्ञापन
महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शुक्रवार को शाम करीब चार बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वह स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी (एसआरएचयू) के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन


इस दौरान महामहिम ने छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दीं और कहा कि देश के सभी विश्वविद्यालय और कॉलेजों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापरक शिक्षा पर जोर देना चाहिए।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने समारोह में विवि के 30 टॉपर छात्रों को पुरस्कृत किया। समारोह में मेडिकल, पैरामेडिकल, नर्सिंग, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट सहित कई कोर्स के 288 छात्रों को डिग्री और डिप्लोमा दिए।
विज्ञापन


समारोह की सारी तैयारियां गुरुवार को कर ली गई थीं। पुलिस और प्रशासन ने बृहस्पतिवार को महामहिम के आगमन की रिहर्सल की। शुक्रवार को स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी का पहला दीक्षांत समारोह था।
Trending Videos
विज्ञापन

विवि के टॉपर 30 छात्रों को महामहिम करेंगे पुरस्कृत 

प्रणब मुखर्जी - फोटो : rajeev gupta/ amarujala
इससे पहले चार बजे तक समारोह स्थल पर एंट्री करा दी गई। विवि में एक घंटा रुकने के बाद शाम को 5:30 बजे उन्होंने विश्वविद्यालय से एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान किया।

समारोह से एक दिन पहले पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे अमले के साथ समारोह स्थल पर कार्यक्रम की रिहर्सल की। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

राज्यपाल के सलाहकार ने ली बैठक
राज्यपाल के सलाहकार प्रकाश मिश्र ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में सुरक्षा प्रबंधों को लेकर चर्चा की गई।

उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि पहले से ही यह सुनिश्चित कर लें कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हों। बैठक में पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें