छात्रा के समय पर फीस जमा कराने से स्कूल के प्रधानाचार्य अपनी मर्यादा भूल गए। उन्होंने छात्रा को ऐसी सजा सुनाई की मां को थाने जाना पड़ा।
प्रधानाचार्य द्वारा छात्रा के किए जा रहे उत्पीड़न को लेकर थाने में आधे घंटे तक हंगामा चला। छात्रा की मां के साथ पहुंचे भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने प्रधानचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य पर छात्रा का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने थाना कनखल में कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा काटा। पुलिस से भाजपाइयों की नोंकझोंक हुई। पुलिस के जांच का आश्वासन देकर भाजपाइयों का गुस्सा शांत किया।
कक्षा 11 की छात्रा आर्थिक तंगी है जूझ रही
क्षेत्र की हनुमंतपुरम कालोनी में छाया पत्नी नीलकमल की बेटी हिमानी कक्षा 11 में लक्सर मार्ग पर एक स्कूल में अध्ययनरत थी। पिछले सत्र की चार माह की फीस आर्थिक तंगी के चलते जमा नहीं कर पाई थी।
आरोप है कि परीक्षा देने गई उसकी बेटी का कक्षा के बाहर आधे घंटे तक हाथ ऊपर कर खड़े रखा गया। यही नहीं कई बार एक पैर पर भी उसे खड़ा कर परेशान किया। आरोप है कि परीक्षा के बाद उसकी पुत्री का परिणाम फीस अदा न कर पाने के चलते नहीं दिया गया।