फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: युवाओं ने निकाली तिरंगा रैली, देश प्रेम का दिया संदेश

Thu, 13 Aug 2026 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के झूलाघाट में तिरंगा रैली निकालते विद्यार्थी और एसएसबी के जवान। स्रोत : एसएसबी 
विज्ञापन
पिथौरागढ़। हर घर तिरंगा अभियान के तहत पर्यटन विभाग और प्रशासन के सहयोग से युवाओं ने तिरंगा साइकिल रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने लोगों को देश प्रेम का संदेश दिया।
विज्ञापन

डीएम आवास भाटकोट से तिरंगा साइकिल रैली को सीडीओ डॉ. दीपक सैनी और एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का सिल्थात तिराहा, केमू स्टेशन, विकास भवन होते हुए कलक्ट्रेट में समापन हुआ। रैली में शामिल 22 युवाओं ने कहा कि तिरंगा हमारी शान है और आजादी का प्रतीक है।
लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर सभी को अपने घरों में तिरंगा फहराना चाहिए। इस मौके पर एसडीएम जितेंद्र वर्मा, पर्यटन विभाग के उप निदेशक अतुल भंडारी आदि रहे। वहीं बुंगाछीना में पर्यावरण बटालियन की मिलम कंपनी के जवानों ने तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान जवानों ने देश भक्ति गीत भी गाए। वहीं भारत माता के जयकारे लगाए इनसे पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसके बाद जवानों ने पौधे रोपे। इस मौके पर दायित्वधारी गणेश भंडारी, मनोज सामंत, इंद्र लुंठी, रघुवीर सिंह, कोमल मेहता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

झूलाघाट में एसएसबी के जवानों ने विद्यार्थियों संग निकाली रैली
पिथौरागढ़। झूलाघाट में एसएसबी के जवानों ने प्राथमिक विद्यालय कानडी के विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों के साथ तिरंगा रैली निकाली। जवानों ने इस दौरान लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं सशक्त होंगी तो देश भी सशक्त होगा।


वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। एसएसबी की 11वीं वाहिनी ने सामूहिक वंदे मातरम् गीत गायन कार्यक्रम आयोजित किया। बुधवार को वाहिनी परिसर में कमांडेंट डॉ. अतुल कुमार राय के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। इसमें वाहिनी के सभी अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें