पिथौरागढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (जीआईटीआई) में 21 सितंबर को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित होगा। यह मेला आईटीआई प्रशिक्षितों के साथ ही 10वीं, 12वीं और स्नातक पास युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा।
मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें अशोक लीलैंड, टाटा मोटर्स, ईश्वरी मोटर्स, नीलकंठ ऑटो और हुंडई मोटर्स जैसी निजी कंपनियां भाग लेंगी। इन कंपनियों में 10वीं, 12वीं पास, स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थी भी नौकरी पा सकेंगे। संस्थान का लक्ष्य बेरोजगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक दस्तावेज लेकर संस्थान पहुंचना होगा। कंपनियां साक्षात्कार और दस्तावेज की जांच के बाद रोजगार उपलब्ध कराएंगी।
संस्थान विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान देने के साथ प्लेसमेंट के माध्यम से रोजगार भी उपलब्ध करा रही है। आईटीआई प्रशिक्षितों के साथ ही अन्य को रोजगार का अवसर दिया जा रहा है।
-दर्शन सती, प्रधानाचार्य, आईटीआई, पिथौरागढ़