फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

विज्ञापन
बुलवाकोट में यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ता ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते हुए। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बलुवाकोट (पिथौरागढ़)। यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई ने महाविद्यालय की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

शुक्रवार को यूथ कांग्रेस जिला महासचिव पंकज मेहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय के मुख्य गेट पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारे लगाए। उन्होंने बलुवाकोट और मुनस्यारी महाविद्यालय में हॉस्टल का निर्माण करने की मांग की।
छात्रों ने बलुवाकोट महाविद्यालय में बीएससी में भौतिक और रसायन विज्ञान विषय शुरू कराने, बीए में गृह विज्ञान, एमए में अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल, शिक्षा शास्त्र विषय शीघ्र खोलने, वर्ष 2016-17 में स्वीकृत खेल मैदान का निर्माण कराने और एनसीसी शुरू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसयूआई छात्रा उपाध्यक्षा कौशल्या बिष्ट ने कहा कि समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में गोविंद नगन्याल, नमेष ग्वाल, अतुल दुग्ताल, सना हुसैन, निधि, तनुजा, राहुल बिष्ट, बजाल कुरैशी,जूही ठगुन्ना, मयंक बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें