पिथौरागढ़। जिले के आठ विकासखंडों के 101 स्कूलों के छात्र-छात्राओं को लेखन सामग्री मिलेगी और इनमें पुस्तकालय अस्तित्व में आएंगे।
लेखन सामग्री और पुस्तकालयों में 5.53 लाख रुपये खर्च होंगे जो शिक्षा विभाग को मिले हैं। छात्र-छात्राएं इन पुस्तकालयों में अपने विषयों का पूरा ज्ञान ले सकेंगे।
जिले के 101 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में माॅडल स्कूल मद के तहत लेखन सामग्री और पुस्तकालय के लिए 3,53,400 रुपये स्वीकृत हुए हैं। इससे स्कूलों में लेखन सामग्री, छपाई के लिए 2.35 लाख रुपये और पुस्तकालय के लिए 1.17 लाख रुपये शिक्षा विभाग को मिले हैं।
इन विद्यालयों में पढ़ने वाले दो हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को कॉपी-किताब मिलेंगी। इनमें पुस्तकालय भी अस्तित्व में आएंगे जहां हर विषय की पुस्तकें उपलब्ध होंगी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक संबंधित विद्यालयों को बजट मिल चुका है।