फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: फ्रेंडस इलेवन और तपोवन ने जीते अपने मैच

Sat, 11 Jan 2025 12:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़) । क्षेत्र में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के शुक्रवार को खेले गए पहले मैच में फ्रेंड्स इलेवन ने एजुकेशन बेड़ीनाग और दूसरे में तपोवन ने महाविद्यालय गणाई को पराजित किया।
विज्ञापन

पहले खेलते हुए फ्रेंड्स इलेवन ने 109 रन बनाए। कप्तान कमलेश और आकाश ने 28-28, हिमांशु ने 22 रनों का योगदान दिया। जवाब में जवाब में एजुकेशन बेड़ीनाग की टीम 63 रन ही बना पाई। अशोक ने 4 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि दलजीत सिंह बोरा रहे। दूसरे मैच में पहले खेलते हुए तपोवन की टीम ने 118 रन बनाए। जवाब में महाविद्यालय गणाई की टीम 55 रन ही बना सकी। तपोपन से कंचन ने 4 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जाति भैसियाछाना संतोष राम रहे। इस माैके पर सुरेश पांडे समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

रामकुमार।  - फोटो : रामकुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें