फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी ट्रेनीज ने 5:0 से जीता फुटबाल का उद्घाटन मुकाबला

Mon, 21 Jul 2025 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबाल खेलने के लिए तैयार ​खिलाड़ी। स्रोत:खेल विभाग।
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार से फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में 10 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। जीआईसी ट्रेनीज ने उद्घाटन मुकाबला जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित अंडर-17 बालक वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। उद्घाटन मुकाबला जीआईसी ट्रेनीज और चैंसर के बीच खेला गया। पहले हाफ में जीआईसी ट्रेनीज ने 3-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में टीम के खिलाड़ियों ने दो गोल और कर बढ़त को 5-0 बना दिया। विपक्षी टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। इस तरह जीआईसी ने चैंसर को 5-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मनोज कुमार पुनेठा, यतीश ओझा, चंद्र सिंह धामी, विशाल नगरकोटी, जगदीश कसनियाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें