फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चीन सीमा को जोड़ने वाले तवाघाट हाईवे पर गिरी चट्टान, यातायात ठप

Mon, 21 Jul 2025 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला-तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर तवाघाट के पास सड़क पर गिरी चट्टानें। संवाद 
विज्ञापन
धारचूला/पिथौरागढ़। चीन सीमा को जोड़ने वाली धारचूला-तवाघाट-लिपुलेख हाईवे चट्टानें टूटने से बंद हो गया। तवाघाट पुल के पास बोल्डर गिरने से करीब सात घंटे तक तीनों घाटियों का संपर्क बाधित रहा। तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर पेलसिती के पास विशालकाय चट्टानें टूटने से देर शाम तक सड़क पर आवाजाही सुचारु नहीं हो सकी थी। इस सड़क के बंद होने से कैलाश मानसरोवर मार्ग भी बाधित हो गया है। जेसीबी मशीन लगाकर मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को तड़के हुई मूसलाधार बारिश से सुबह के समय तवाघाट पुल के पास बड़ी-बड़ी चट्टानें टूटकर सड़क पर आ गईं। इसके चलते व्यास, दारमा और चौदास तीनों घाटियों के लिए यातायात बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मतदान के लिए व्यास घाटी की ओर जा रहे ग्रामीण भी रास्ते में ही फंसे रहे। बीआरओ ने मशीनें लगाकर चट्टानें हटाने का कार्य शुरू किया। शाम करीब चार बजे सड़क वाहनों के लिए खोली जा सकी और इसके बाद दोनों तरफ फंसे वाहन गंतव्य के लिए रवाना हुए।
तवाघाट-गुंजी-लिपुलेख सड़क पर पेलसिती झरने के पास विशालकाय चट्टानें टूटने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। भारी चट्टानों के सड़क पर गिरने से पूरे दिन व्यास घाटी का संपर्क कटा रहा। बीआरओ सड़क पर गिरी चट्टानों को हटाने का काम कर रहा है। देर शाम तक सड़क नहीं खुल पाई थी। व्यास घाटी के लिए आवाजाही करने वाले लोग मार्ग में ही फंसे रहे। नीचे बहती काली नदी और सड़क पर बोल्डर गिरे होने से लोग पैदल आवाजाही भी नहीं कर सके। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें