फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: पूरे कमरे में बिखरा पड़ा था खून, घर के भीतर विस्फोटक से उड़ा युवक का सिर और हाथ; जांच शुरू

Wed, 05 Jun 2024 11:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

Pithoragarh News: थल कस्बे में एक युवक की विस्फोटक की चपेट में आने से मौत हो गई। विस्फोटक के धमाके से उसके सिर और एक हाथ के चीथड़े उड़ गए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन
घर के भीतर विस्फोटक से उड़ा युवक का सिर और हाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले के थल कस्बे में एक युवक की विस्फोटक की चपेट में आने से मौत हो गई। विस्फोटक के धमाके से उसके सिर और एक हाथ के चीथड़े उड़ गए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक के पास विस्फोटक सामग्री कहां से आई, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब एक बजे थल के पुराना स्टेशन निवासी जगदीश राम (32) पुत्र स्व. चंचल राम के कमरे से जोरदार धमाके की आवाज आई। धमाके की आवाज सुनकर जब लोग उसके कमरे में पहुंचे तो जगदीश राम के सिर और एक हाथ के चीथड़े उड़े हुए थे। इस मंजर को देखकर लोग भयभीत हो गए। सूचना पर थल थाने से एसआई राकेश शर्मा, हेड कांस्टेबल सुरेश चंद्र, कांस्टेबल मुकुल जोशी मौके पर पहुंचे।

जगदीश राम के शरीर से उसका सिर और एक हाथ गायब था। पूरे कमरे में मांस के लोथड़े और खून बिखरा पड़ा था। मृतक जगदीश राम मजदूरी करता था और अविवाहित था। जिस तरह से सिर के चीथड़े उड़कर धड़ से अलग हुआ है उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जगदीश राम ने विस्फोटक (जिलेटिन) को मुंह में रखकर खुद को उड़ाया होगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेड़ीनाग भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थल में विस्फोटक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई है। जगदीश राम के पास विस्फोटक कहां से आया और कौन सा विस्फोटक पदार्थ था इसकी जांच की जाएगी।
- रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें