पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के एलएसएम कैंपस में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना देर शाम चार बजे तक चली। पहले राउंड से ही भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए थी। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा से 57,992 मत अधिक प्राप्त किए। भाजपा प्रत्याशी को चारों विधानसभा में 1,15,279 मत मिले।
पहले राउंड में पिथौरागढ़ विधानसभा से भाजपा को 3340 मत, कांग्रेस को 1427 मत मिले। धारचूला विधानसभा में पहले चरण में भाजपा को 2012, कांग्रेस को 1961 मत मिले। डीडीहाट विधानसभा में पहले राउंड में भाजपा को 2479 मत, कांग्रेस को 1416 मत मिले। गंगोलीहाट विधानसभा में भाजपा को पहले चरण में 2523 मत, कांग्रेस को 1523 मत मिले। पहले चरण में भाजपा ने चारों विधानसभा में 4027 मतों से आगे रही।
दूसरे चरण में पिथौरागढ़ विधानसभा से भाजपा को 3262 मत मिले। यहां कांग्रेस को 1712 मत मिले। धारचूला विधानसभा में दूसरे चरण में भाजपा को 1880 मत, कांग्रेस को 1261 मत मिले। डीडीहाट विधानसभा से भाजपा को 2567 मत, कांग्रेस को 1151 मत मिले। गंगोलीहाट विधानसभा से दूसरे चरण में भाजपा 2197 मत मिले। कांग्रेस को 1151 मत मिले। दूसरे चरण में भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा चारों विधानसभा में 8779 मतों से आगे रहे।
तीसरे चरण में भाजपा को पिथौरागढ़ विधानसभा से 3417 मत मिले। कांग्रेस को 2080 मत मिले। धारचूला विधानसभा से भाजपा को इस चरण में 2174 मत, कांग्रेस को 1290 मत मिले। डीडीहाट विधानसभा से भाजपा को 2651 मत मिले। कांग्रेस को 1036 मत मिले। गंगोलीहाट विधानसभा से भाजपा को 2613 मत, कांग्रेस को 1335 मिले। इस बढ़त के साथ अजय टम्टा ने तीसरे चरण तक 13,873 मतों से हराया।
चौथे राउंड में भाजपा को पिथौरागढ़ विधानसभा से 3282, कांग्रेस को 1905 मत मिले। धारचूला विधानसभा से भाजपा को 2749 मत, कांग्रेस को 1384 मत मिले। डीडीहाट विधानसभा में भाजपा 2787 मत, कांग्रेस को 1845 मत मिले। चौथे राउंड में भाजपा ने 5166 मतों से बढ़त बनाकर कांग्रेस प्रत्याशी को 19,039 मतों से पीछे कर दिया।
पांचवें चरण में पिथौरागढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी को 3296 मत, कांग्रेस को 2100 मत मिले। धारचूला विधानसभा से भाजपा ने 2129 मत के साथ बढ़त बनाई। कांग्रेस को 1089 मत मिले। डीडीहाट विधानसभा में भाजपा को 2570 मत, कांग्रेस को 1534 मत मिले। पांचवें राउंड तक भाजपा ने 4551 मत की बढ़त बनाकर कुल बढ़त को 23,590 मत कर दिया।
छठे राउंड में भाजपा को पिथौरागढ़ विधानसभा से 4761 मत, कांग्रेस को 1686 मत मिले। धारचूला विधानसभा में भाजपा को 1718 मत, कांग्रेस को 799 मत मिले। डीडीहाट विधानसभा में भाजपा को 2160 मत, कांग्रेस को 1221 मत मिले। गंगोलीहाट विधानसभा में भाजपा को 1968 मत, कांग्रेस को 868 मत मिले। छठे राउंड तक भाजपा की कुल बढ़त 29,623 हो गई।
सातवें राउंड में पिथौरागढ़ विधानसभा से भाजपा को 3910 मत, कांग्रेस को 1962 मत मिले। धारचूला विधानसभा से भाजपा को 2381 मत, कांग्रेस को 766 मत मिले। गंगोलीहाट विधानसभा से भाजपा को 2630 मत, कांग्रेस को 1256 मत मिले। सातवें राउंड में भाजपा ने 6405 बढ़त के साथ कुल बढ़त को 36,028 पहुंचा दिया।
आठवें राउंड में पिथौरागढ़ विधानसभा से भाजपा को 2551 मत, कांग्रेस को 1569 मत मिले। धारचूला विधानसभा से भाजपा को 2118 मत, कांग्रेस को 807 मिले। डीडीहाट विधानसभा से भाजपा को 1785 मत, कांग्रेस को 682 मत मिले। गंगोलीहाट विधानसभा से भाजपा को 2647 मत, कांग्रेस को 1503 मत मत मिले। आठवें राउंड में भाजपा ने 4540 मतों की बढ़त के साथ कुल बढ़त को 40,568 पहुंचा दिया।
नौवें राउंड में भाजपा को 2663 मत, कांग्रेस को 959 मत मिले। धारचूला विधानसभा से भाजपा ने 3681 और कांग्रेस को 916 मत मिले। डीडीहाट विधानसभा से भाजपा को 2544 मत, कांग्रेस को 734 मत मिले। गंगोलीहाट विधानसभा से भाजपा को 2916 मत, कांग्रेस को 1371 मत मिले। नौवें राउंड में भाजपा की कुल बढ़त 48,392 हो गई।
10वें राउंड में भाजपा को पिथौरागढ़ विधानसभा से 2027 मत, कांग्रेस को 744 मत मिले। धारचूला विधानसभा से भाजपा को 2882 मत, भाजपा को 2027 मत, कांग्रेस को 744 मत मिले। डीडीहाट विधानसभा से भाजपा को 3034 मत, कांग्रेस को 1184 मत मिले। गंगोलीहाट विधानसभा में भाजपा को 3157 मत और कांग्रेस को 1345 मत मिले। 10वें राउंड में भाजपा को 6663 मतों की बढ़त के साथ कुल बढ़त को 55,055 पहुंचा दिया।
11वें राउंड पिथौरागढ़ विधानसभा से भाजपा को 1595 मत, कांग्रेस को 703 मत मिले। धारचूला विधानसभा से भाजपा को 2347 मत, कांग्रेस को 1271 मत मिले। डीडीहाट विधानसभा से भाजपा को 1050 मत, कांग्रेस को 395 मत मिले। गंगोलीहाट विधानसभा से भाजपा को 2248 मत, कांग्रेस को 2044 मत मिले। 11वें राउंड तक भाजपा ने कुल बढ़त को 57,882 पहुंचा दिया।
12वें राउंड में पिथौरागढ़ विधानसभा से भाजपा को 232, कांग्रेस को 15 मत मिले। धारचूला विधानसभा में भाजपा को 441 और कांग्रेस को 647 मत मिले। कांग्रेस यहां 206 मतों से आगे रही। गंगोलीहाट विधानसभा से भाजपा को 265 मत, कांग्रेस को 166 मत मिले। इस बढ़त के साथ भाजपा ने पिथौरागढ़ की चारों विधानसभाओं में कुल बढ़त को 57,992 पहुंचा दिया। डीडीहाट में 11वें राउंड में ही मतगणना खत्म हो गई थी।
इनसेट
12वें राउंड में 208 मतों से आगे रही कांग्रेस
पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव की मतगणना के दौरान अंतिम 12वें राउंड में धारचूला विधानसभा में कांग्रेस, भाजपा से 206 मतों से आगे रही। यहां भाजपा को 441 और कांग्रेस को 647 मत मिले।