पिथौरागढ़। जिले में जंगली मशरूम खाने से बीमार होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब धारचूला में एक युवक जंगली मशरूम खाकर बीमार पड़ गया।
जानकारी के अनुसार सिर्दांग निवासी 41 वर्षीय संजू मर्तोलिया ने शुक्रवार शाम घर के पास उगी जंगली मशरूम बनाया। उसे खाने के बाद संजू को पेट में तेज दर्द के साथ उल्टी होने लगी। आनन-फानन में परिजन उन्हें उप जिला अस्पताल धारचूला लाए। जहां तबीयत में थोड़ा सुधार नहीं होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
ईएमओ डॉ. आशु अवस्थी ने उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उनकी तबीयत पहले से ठीक है। इससे पहले बीते सोमवार को एक ही परिवार के पांच लोग जंगली मशरूम खाने से बीमार पड़ गए थे। पिछले वर्ष एक लोकगायक की बहन और नानी की मौत हो गई थी।