फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: वन दरोगा पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोश

Sun, 26 Jul 2026 10:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। ड्यूटी के दौरान वन दरोगा पवन सिंह माहरा पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से वन विभाग के कर्मचारी संगठनों में आक्रोश है। संगठनों ने तीन दिन में गिरफ्तारी न होने पर पाटी थाने में आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सहायक वन कर्मचारी संघ के प्रभागीय अध्यक्ष रेवाधर जोशी की अध्यक्षता में शनिवार शाम एक बैठक हुई। वक्ताओं ने बताया कि 22 जुलाई को देवीधुरा के जमनपौड़ वन क्षेत्र में पवन सिंह माहरा ने पत्थर तोड़ रहे लोगों को रोका था। नामजद और आठ से दस अज्ञात लोगों ने उनसे मारपीट की। उन्होंने पवन सिंह माहरा का मोबाइल भी लूट लिया था। 22 जुलाई को पाटी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। कर्मचारियों का कहना है कि गिरफ्तारी न होने और मोबाइल बरामद न होने से उनका मनोबल गिरा है।
यहां वन क्षेत्र अधिकारी संघ, उप वन क्षेत्र अधिकारी संघ, वन बीट अधिकारी संघ, फॉरेस्ट मिनिस्टीरियल संघ और चतुर्थ श्रेणी संघ के पदाधिकारी, चंपावत वन प्रभाग के सभी रेंजों, डिविजन कार्यालय के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें