फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सात्विक, तामसिक- गुणकारी भोजन के बारे में बताया

Fri, 13 Jun 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पीएमश्री एसडीएस राजकीय इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ में खाद्य सुरक्षा के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान कुमाऊं मंडल के डिप्टी कमिश्नर फूड सेफ्टी डॉ. आरएस कठायत और डीओ फूड सेफ्टी पिथौरागढ़ आरके शर्मा ने छात्र-छात्राओं को खाद्य सुरक्षा की जानकारियां दीं।
विज्ञापन

स्वस्थ आहार जीवन का आधार विषय पर चर्चा की गई। खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए संबंधित कानूनों के बारे में बताया। डॉ. कठायत ने छात्र-छात्राओं को सात्विक भोजन, तामसिक भोजन और गुणकारी भोजन की जानकारी दी। डीओ फूड सेफ्टी पिथौरागढ़ आरके शर्मा ने बाजार से खरीदे जाने वाले आटा, चावल, तेल और दूध के पैकेट पर फोर्टिफाइड का निशान प्लस एफ को जांचने के लिए कहा।
उन्होंने फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थों के विटामिन, आयरन, आयोडीन और फोलिक एसिड की जानकारी देते हुए उसके महत्व को बताया। इस अवसर पर अशोक कुमार, भुवन उप्रेती, आशा चौधरी, विजय शर्मा, किशन सिंह, मनीषा वर्मा, इंदु वाला वर्मा, ललित जोशी, अशोक मेहता, प्रदीप सिरौला और भीमनाथ सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें