फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: देवीसूना-गराली सड़क पर घटिया डामर उखाड़ने का काम शुरू

Wed, 18 Dec 2024 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। आखिरकार कम गुणवत्ता के डामरीकरण के खिलाफ वनराजियों का आंदोलन सफल रहा है। देवीसूना-गराली सड़क पर घटिया डामर उखाड़ने का काम शुरू हुआ है। उम्मीद है अब इस सड़क पर डामरीकरण की गुणवत्ता सुधरेगी और आवाजाही सुगम होगी।
विज्ञापन

वनराजियों के गांवों को जोड़ने के लिए बनी 27 किमी देवीसूना-गराली सड़क पर बीते दिनों डामरीकरण शुरू हुआ। गुणवत्ता सही नहीं होने पर डामर एक सप्ताह के भीतर ही उखड़ने लगा तो जागरूक वनराजियों ने आंदोलन कर गुणवत्ता में सुधार की मांग की।
आंदोलन के बाद हरकत में आए प्रशासन ने मौके पर जांच की तो वनराजियों की बात सही निकली। तब प्रशासन ने सड़क पर दोबारा डामरीकरण के निर्देश जारी किए। निर्देश जारी होते ही सड़क से घटिया डामर उखाड़ने का काम शुरू हुआ है। जल्द ही इस पर दोबारा डामरीकरण होगा इससे वनराजियों के चेहरे पर खुशी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-18 पीटीएच 18 पी-देवीसूना-कूटा गराली सड़क पर डामर हटाते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें