फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: देवलथल जीआईसी को परीक्षा केंद्र न बनाने पर भड़के

Wed, 18 Dec 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देवलथल जीआईसी को परीक्षा केंद्र न बनाने से पूरे क्षेत्र में आक्रोश बढ़ रहा है। क्षेत्र के लोग हर रोज परीक्षा केंद्र हटाने के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। देवलथल क्षेत्र के लोगों ने मुख्य बाजार में प्रदर्शन कर जीआईसी को फिर से परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की। कहा फरवरी महीने में पहाड़ों में बर्फबारी होती है। जीआईसी को परीक्षा केंद्र न बनाने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को कड़ाके की ठंड के बीच अन्य केंद्रों की दौड़ लगानी होगी।
विज्ञापन

बुधवार को देवलथल क्षेत्र के लोग मुख्य बाजार पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सीबीएसई ने देवलथल जीआईसी को परीक्षा केंद्रों की सूची से बाहर कर दिया है। कहा कि परीक्षा केंद्र न बनने से यहां के 120 से अधिक विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा देने कड़ाके की ठंड के बीच अन्य परीक्षा केंद्र जाना होगा।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा यदि फिर से जीआईसी को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया तो अभिभावक सड़कों पर उतरेंगे। प्रदर्शन में रमेश बर्ना, हीरा सामंत, हरीश भट्ट, बंटी नेगी, डूंगर राम, हेमराज सिंह सामंत, जीवन भट्ट, त्रिभुवान कापड़ी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें