फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब स्ट्रीट लाइटों को सुधारने काम शुरू

विज्ञापन
बेड़ीनाग नगर पंचायत में खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करते कर्मी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगर पंचायत की एक साल से पड़ीं 80 फीसदी स्ट्रीट लाइटों को सुधारने का काम शुरू हो गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत ने बताया कि नगर में स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण कई जगहों पर रात को लोगों को परेशानी हो रही थी। स्थानीय लोगों ने स्ट्रीट लाइटें खराब होने की जानकारी नगर पंचायत को दी थी, जिसको देखते हुए सोमवार से खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलने की कार्रवाई की जा रही है। बताया कि नगर में 400 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं, जिनमें से 300 लाइटें खराब हो गई थीं। जल्द ही सभी लाइटों को बदल लिया जाएगा।
विज्ञापन

नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत बांटी सोलर लाइटें
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। एसएसबी 55वीं वाहिनी की जी समवाय झूलाघाट ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें द्वितीय कमान अधिकारी अजय पांडेय और सहायक कमांडेंट समीर राना के नेतृत्व में ग्राम रजुड़ा, भटेड़ी, कटियानी, दोबांस के ग्रामीणों और प्रधानों को सोलर लाइट, पानी की टंकी आदि सामान वितरित किया गया।
द्वितीय कमान अधिकारी पांडेय ने छात्रों केे पढ़ लिख कर देश की सेवा करने और पुलिस बल में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया। बॉर्डर में होने वाली अवैध गतिविधियों को रोकने में एसएसबी की सहायता करने की अपील की। इस मौके पर देश की हिफाजत, देश की सुरक्षा पर निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई गई। इसमें जीआईसी झूलाघाट, प्राइमरी स्कूल कानड़ी, झूलाघाट के 55छात्रों ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान एसएसबी डॉग स्क्वाड ने प्रदर्शन किया और छात्रों को हथियारों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में इंस्पेक्टर प्रदीप रावत, एसआई लक्ष्मण जोशी, एएसआई उमेश कोठियाल, हेड कांस्टेबल राजा राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें