चंपावत। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत पीएमश्री अटल उत्कृष्ट शहीद राहुल रैंसवाल में जल्द ही छात्रों को छात्रावास की सुविधा मिलेगी। इसके निर्माण कार्य अंतिम चरण किया जा रहा है। दिसंबर से इसके संचालन की उम्मीद है। जीआईसी में स्कीम फॉर स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट फॉर कैपिटल एक्सपेंडिचर (एसएएससीआई) के तहत 50 बेड के छात्रावास का निर्माण 5.34 करोड़ से कार्यदायी संस्था सीएनडीएस कर रही है।
वर्तमान में छात्रावास में पेंटिंग का काम किया जा रहा है। यह काम पूरा होने के बाद फर्नीचर लगाने का काम छात्रावास में किया जाएगा। जिले के पीएमश्री विद्यालयों में जीआईसी चंपावत ऐसा स्कूल है। जहां छात्रसंख्या भी 700 के करीब है। पर्याप्त मात्रा में स्टाफ उपलब्ध है। ऐसे में यहां मंच, गौड़ी, ललुवापानी क्षेत्र से छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। कई अभिभावक किराये पर कमरा लेकर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। विद्यालय में छात्रावास का काम पूरा होने के बाद ऐसे बच्चों को लाभ मिलेगा।
छात्रावास का निर्माण पूरा होने के बाद चंपावत के विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिलेंगी। सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर इंजीनियर जीसी पंत ने बताया कि दिसंबर तक निर्माण अक्तूबर तक काम पूरा कर छात्रावास हस्तांतरण कर दिया जाएगा। प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट ने बताया कि छात्रावास का संचालन शुरू होने के बाद छात्रसंख्या भी बढ़ेगी।