फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अधूरी व्यवस्थाओं के साथ शुरू होगा मेडिकल कॉलेज और बेस अस्पताल

Sat, 07 Nov 2026 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दिवाली के तुरंत बाद मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू होगा। 50 विद्यार्थी कुशल डॉक्टर बनने का सफर शुरू करेंगे तो मरीज भी यहां बेहतर इलाज की उम्मीद में पहुंचेंगे। संचालन की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है लेकिन अधूरी व्यवस्थाओं के साथ मेडिकल कॉलेज शुरू करना मजबूरी होगा।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज तक सड़क का निर्माण होना शेष है। सड़क न बनने से छात्रों, फैकल्टी के साथ ही आसपास के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। एनएमसी के मानकों के अनुसार, मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों और फैकल्टी की सुरक्षा के लिए अब तक कोई इंतजाम नहीं हैं। कॉलेज में सुरक्षा कर्मी कब से और कहां से आएंगे इसका अता-पता नहीं है। मेडिकल कॉलेज में अब तक बिजली आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था का अभाव है। यहां तक कि बिजली कनेक्शन तक नहीं जोड़ा गया है। ऐसे में कॉलेज प्रबंधन ने डीएम से जल्द इन कमियों को पूरा करने की गुहार लगाई है।

बेस अस्पताल में पेयजल की कमी से जूझेंगे मरीज और स्वास्थ्य कर्मी
पिथौरागढ़। मेडिकल कॉलेज के साथ ही इसके अधीन बेस अस्पताल का संचालन शुरू होगा। मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों की पढ़ाई तो बेस अस्पताल में फैकल्टी के रूप में तैनात विशेषज्ञ मरीजों का इलाज करेंगे। कॉलेज प्रबंधन खुद मान रहा है कि बेस अस्पताल में पेयजल की कमी है। ऐसे में कॉलेज प्रबंधन को मेडिकल कॉलेज के संचालन से पहले ही पेयजल की व्यवस्था करनी होगी। संवाद
विज्ञापन


बेस अस्पताल को जोड़ने वाली सड़क बदहाल

पिथौरागढ़। बेस अस्पताल पहुंचने के लिए मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऐसा इसलिए कि लंबे समय से बेस अस्पताल को जोड़ने वाली सड़क बदहाल है। जगह-जगह गड्ढे बने हैं। ऐसे में राहगीरों के लिए इस सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। यदि बेस अस्पताल का संचालन हुआ तो ऐसे में मरीजों के लिए बेहतर इलाज की उम्मीद में यहां पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। संवाद

..........

मेडिकल कॉलेज और बेस अस्पताल से जुड़ी समस्याओं का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता है। संबंधित विभागों को इन सभी समस्याओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। सभी को समय से इनका समाधान करना होगा। -आशीष कुमार भटगाईं, डीएम, पिथौरागढ़
विज्ञापन


फोटो-07 पीटीएच 05 पी-पिथौरागढ़ बेस अस्पताल। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें