फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे स्क्रबर के ऊपर डाल दिए लकड़ी के लट्ठे

Sun, 02 Jul 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
भनड़ा जाने वाली रोड पर टूटे स्क्रबर पर लगाया गया लकड़ी का लट्ठा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से निर्मित डीडीहाट-भनड़ा मार्ग पर टूटे हुए स्क्रबर के ऊपर लकड़ी के लट्ठे डाल दिए गए हैं। इन लट्ठों के जरिए ही वाहनों का संचालन हो रहा है। इस तरह की लापरवाही से आक्रोशित ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के दफ्तर पर तालाबंदी की धमकी दी है।
विज्ञापन


पांच साल पहले बनाई गई यह सड़क कई स्थानों पर टूट चुकी है। 2016 में आई आपदा के समय इस सड़क के कई स्क्रबर पूरी तरह से टूट गए थे। पीएमजीएसवाई ने एक साल से टूटे इन स्क्रबरों की मरम्मत करने के बजाय टूटे स्थान पर लट्ठे डाल दिए हैं। यदि लकड़ी का यह लट्ठा कभी सड़कर गिरा तो भयंकर हादसा हो सकता है। इस सड़क पर रोजाना दर्जनों गाड़ियों का संचालन होता है। स्कूल को जाने वाले बच्चे भी इसी सड़क से आते हैं। बरसात के मौसम में यह सड़क और अधिक खतरनाक हो जाती है।
दो दिन पहले भनड़ा गांव में लगे विधिक साक्षरता शिविर में ग्रामीणों ने इस सड़क का मामला उठाया था।

ग्राम प्रधान मीना कन्याल ने बताया कि एक साल से यह सड़क कई स्थानों पर टूटी हुई है। इस संबंध में कई बार पीएमजीएसवाई के कार्यालय में ग्रामीणों ने गुहार लगा दी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। विधिक शिविर में मौजूद अधिकारियों ने पीएमजीएसवाई को सड़क की दशा सुधारने के निर्देश जारी किए हैं। पीएमजीएसवाई का कोई भी अधिकारी इस तरह की लापरवाही का जवाब देने के लिए तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में सड़क से लकड़ी के लट्ठे हटाकर स्क्रबर का निर्माण नहीं किया गया तो पीएमजीएसवाई कार्यालय में तालाबंदी कर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें