जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित बालक-बालिका वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है। अंडर-10 बालक वर्ग में निश्चल चंद ने आयुष्मान भट्ट को हराकर एकल खिताब जीता तो बालिका वर्ग में दक्षिता पंत ने निकिता ज्याला को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
अंडर-13 बालक एकल में हर्षित पंत ने प्रणव रावल, बालिका वर्ग में दक्षिता जोशी ने समृद्धि उपाध्याय को हराया। इसी वर्ग के बालक युगल में प्रणव रावल और हर्षित की जोड़ी ने विक्रांत और सूरज की जोड़ी को हराया। अंडर-15 बालक वर्ग एकल में तुषार मेहता ने शिवम पांडेय को, बालिका वर्ग में दक्षिता जोशी ने लता मेहता को, इसी वर्ग के युगल में शिवम, हर्षित की जोड़ी ने सुमित, तुषार की जोड़ी को हराया। अंडर-17 एकल में प्रशांत रावत ने शिवम पांडेय, बालिका वर्ग में निहारिका ज्याला ने अनुष्का ज्याला, इसी वर्ग के युगल में ऐश्वर्या मेहता, गायत्री बुदियाल की जोड़ी ने तनुजा चौहान, एकता धामी, बालक वर्ग में मोहित, अंकित की जोड़ी ने शिवम, प्रशांत को हराया।
अंडर-19 एकल में प्रशांत रावल ने तुषार मेहता, बालिका वर्ग में ऐश्वर्या मेहता ने वर्तिका उपरारी को, युगल में मोहित सौन, पंकज गोस्वामी की जोड़ी ने चंदू मेहरा, सुमित दिगारी, बालिका वर्ग में वर्तिका, तनुजा की जोड़ी ने समृद्धि, निहारिका को हराया। निर्णायक अनिल नगरकोटी, नेहा राठौर, आशीष ठाकुर थे। मुख्य अतिथि जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष जीएस बुदियाल ने विजेता-उप विजेता खिलाड़ियों और निर्णायकों को सम्मानित किया। मास्टर चिराग महरा और आयुष कार्की को उदीयमान खिलाड़ी के रूप में पुरस्कृत किया गया। जिला क्रीड़ाधिकारी वीएस वल्दिया ने सहयोग के लिए मुख्य अतिथि के साथ ही अन्य लोगों का आभार जताया।