फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बनबसा में महिला समूह ने शुरू किया सचल फूड वैन रेस्टोरेंट

Fri, 23 Oct 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। ग्रामोत्थान परियोजना के तहत बनबसा क्षेत्र की महिलाओं ने स्वरोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। देवीपुरा बनबसा के मां वैष्णो देवी स्वयं सहायता समूह की नौ महिलाओं ने सामूहिक उद्यम के रूप में सचल फूड वैन रेस्टोरेंट की शुरुआत की है।
विज्ञापन

यह फूड वैन ग्रामोत्थान परियोजना की सामूहिक उद्यम योजना वे-साइड ईटरीज के तहत स्थापित की गई है। इसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। शुक्रवार को विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार और जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद ने फूड वैन का शुभारंभ किया।
विधायक प्रतिनिधि दीपक ने कहा कि इस पहल से समूह की महिलाओं की आय बढ़ेगी और क्षेत्र की अन्य महिलाएं भी सामूहिक उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित होंगी। उन्होंने इसे महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
विज्ञापन

समूह की अध्यक्ष रमा देवी ने ग्रामोत्थान परियोजना का आभार जताते हुए कहा कि परियोजना से मिले सहयोग के कारण महिलाओं को नया रोजगार मिला है। उन्होंने बताया कि फूड वैन के माध्यम से स्थानीय लोगों और यात्रियों को खाद्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस सामूहिक उद्यम की कुल लागत 10 लाख रुपये है। इसमें छह लाख रुपये परियोजना से अनुदान, तीन लाख रुपये बैंक ऋण और एक लाख रुपये समूह की ओर से अंशदान के रूप में लगाया गया है। यहां संकुल संघ के पदाधिकारी, समूह सदस्य और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें