फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड को उमड़ी महिलाएं

Wed, 13 Mar 2019 11:35 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड को लगी महिलाओं की भीड़। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 महिला अस्पताल में बुधवार को करीब 150 महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए गए। सुबह से ही महिलाएं अल्टासाउंड के लिए लाइन में लगी रहीं। 
विज्ञापन


अस्पताल में प्रत्येक बुधवार को गर्भवती और मरीज महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। लोहाघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एलएम रखोलिया अल्ट्रासाउंड के लिए आते हैं। बुधवार को रेडियोलॉजिस्ट सुबह समय पर अस्पताल पहुंच गए। महिलाएं भी साढ़े आठ बजे से पर्ची जमा कराने में जुट गईं।
विज्ञापन


सुबह कुछ देर तक मशीन खराब होने से महिलाओं में मायूसी छा गई। बाद में रेडियोलॉजिस्ट ने लखनऊ में तकनीशियन से ऑन लाइन बात कर मशीन की सेटिंग ठीक करवाई। इसके बाद ही महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए गए। डॉ. रखोलिया ने बताया कि धारचूला, मुनस्यारी, गंगोलीहाट, चहज, डीडीहाट आदि जगहों से महिलाएं पहुंची थी। उन्होंने बताया कि अल्ट्रासाउंड के लिए 150 पर्चियां जमा थी। सभी महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए गए। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें