फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के धंधेबाजों, शराबियों के लिए महिलाएं बनी आफत

Wed, 13 Mar 2019 11:30 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो,नाचनी (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
नाचनी के खेतभराड़ में बिच्छू घास लेकर निकलीं महिलाएं। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 पिछले दो महीने से अवैध शराब के तस्करों के खिलाफ हाथ में बिच्छू घास, लाठी और डंडे लेकर मोर्चा खोलकर बैठीं महिलाओं से शराब के अवैध कारोबारी दहशत में हैं। साथ ही उन लोगों की भी आफत आई हुई है जो दो घूंट अंदर जाने के बाद खुद को तुर्रम खान समझ लेते थे।
विज्ञापन


 जय हरदेवल देवता आजीविका मिशन खेतभराड़ की महिलाओं ने मंगलवार और बुधवार को भी गांव में शराब की अवैध बिक्री और शराब के सेवन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। बिच्छू घास के साथ महिलाओं ने पूरे गांव में घूमकर अवैध शराब के धंधेबाजों को ठिकाने तलाशे। खुली चेतावनी दी कि गांव में अवैध शराब का धंधा नहीं करने देंगे और शराब का सेवन कर गांव में अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

महिलाओं के तेवर देख अवैध शराब के धंधे में लगे तत्वों के साथ ही शराबियों की चूलें हिल गई हैं। दो महीने के भीतर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद कर नष्ट कर चुकी हैं। महिलाओं का दावा है कि तमाम धंधेबाजों ने शराब बेचना छोड़ दिया है। अभियान में शामिल नंदी देवी, भागीरथी देवी, जयंती देवी, मुन्नी देवी, चंदा देवी, कमला देवी, गोदावरी देवी, तारा देवी ने कहा कि लोगों को अवैध शराब का धंधा छोड़ना पड़ेगा। 
विज्ञापन

-
सरकारी अमला कब होगा सक्रिय
नाचनी। खेतभराड़ की महिलाएं अवैध शराब के खिलाफ पिछले दो महीने से अभियान चला रही हैं। महिलाएं आबकारी और पुलिस विभाग को बाकायदा पत्र दे चुकी हैं लेकिन इन महकमों का सहयोग महिलाओं को नहीं मिला। महिलाएं अपने बूते अवैध शराब के धंधेबाजों और शराबियों की नाम में दम किए हुए हैं। 



नशाबंदी को लेकर थानाध्यक्ष से मिले लोग
धारचूला (पिथौरागढ़)। खेला के लोगों ने थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह से मिलकर गांव में शराब बंदी को लेकर चलाए जा रहे अभियान में सहयोग की अपील की। कहा कि महिला और पुरुषों ने गांव में जागरूकता अभियान चलाकर शराब बंदी के लिए लोगों को एकमत किया है। कहा कि शराब बंदी लागू करने के लिए उन्हें पुलिस के सहयोग की आवश्यकता है। इन लोगों ने कहा कि गांव के लोगों को जागरूक करने के लिए थाने से एक महिला उप निरीक्षक और एक पुरुष उप निरीक्षक को किसी भी तिथि को गांव में भेजा जाए। पुलिस उप निरीक्षकों की मौजूदगी में गांव में बैठक की जाएगी। वहां क्षेत्र पंचायत सदस्य राम सिंह धामी, सरपंच पवन धामी, मंजू देवी, शिल्पकार संघ के अध्यक्ष महेश वर्मा, नीतू, पुष्पा, रेनू, नर्वदा, नारंगी देवी आदि शामिल थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें