फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमए पास महिलाएं भी कांस्टेबल बनने पहुंचीं

Sun, 15 May 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पुलिस भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस कांस्टेबल बनने के लिए सीमांत जिले की महिलाओं में भारी क्रेज देखने को मिला है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिले में महिला कांस्टेबल के 48 पदों के लिए 2623 महिलाओं ने आवेदन किया है। कांस्टेबल के लिए शैक्षिक योग्यता इंटर पास रखी गई है, लेकिन कई महिलाएं ऐसी भी हैं जो एमए की डिग्री लेने के बाद कांस्टेबल बनने के लिए टेस्ट दे रही है। कई महिलाएं ऐसी हैं जो पिछले दिनों संपन्न हुई महिला उपनिरीक्षक की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के बाद कांस्टेबल के लिए भी भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक की भर्ती के लिए 1040 ने आवेदन किया था। भर्ती की प्रक्रिया को संपन्न करा रहे अधिकारियों का कहना है कि 25 से 30 प्रतिशत महिलाएं ऐसी भी हैं जो शादीशुदा हैं और पुलिस कांस्टेबल बनकर कानून-व्यवस्था को संभालने का जज्बा रखती हैं। भर्ती प्रक्रिया के लिए आयु सीमा सामान्य वर्ग के लिए 18 से 25 वर्ष रखी है। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी गई है। एसपी रोशन लाल शर्मा का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं का पुलिस की नौकरी में आने की इच्छा रखना अच्छा संकेत है। यह महिलाओं की बदलती सोच का परिचायक भी है। महिला कांस्टेबल की भर्ती में ज्यादातर अभ्यर्थी जिले से ही हैं। एसपी ने कहा कि महिला उपनिरीक्षक की भर्ती के समय भी अच्छी खासी संख्या में महिलाओं ने आवेदन किया था।

193 अभ्यर्थी अगली प्रक्रिया के लिए क्वालीफाई
महिला पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए रविवार को हुई प्रक्रिया में 193 ने अगली प्रक्रिया के लिए क्वालीफाई कर लिया है। रविवार को 350 अभ्यर्थियों को कॉललेटर भेजा गया था, इनमें से 245 उपस्थित हुए। 52 अभ्यर्थी विभिन्न प्रक्रियाओं को क्वालीफाई न कर पाने के कारण बाहर हो गए। एसपी रोशन लाल शर्मा ने बताया कि रोज 350 अभ्यर्थियों को प्रक्रिया में बुलाया जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए टीम गठित की गई है। सारी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें