फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू के हमले में महिला जख्मी

Wed, 27 Dec 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
विज्ञापन
भालू के हमले में घायल अनीता देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जंगल में जानवरों के लिए चारा लेने गई बमनगांव की महिला पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जंगल में बकरी चरा रहे व्यक्ति की दिलेरी से महिला की जान बच सकी। भालू के हमले से इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


बमनगांव निवासी त्रिलोचन द्विवेदी की पत्नी अनीता देवी (42) बुधवार सुबह जानवरों के लिए चारा लेने जंगल गई थी। करीब नौ बजे सेमलीगाड़ नामक स्थान पर भालू ने अनीता देवी पर अचानक हमला कर दिया। भालू अनीता देवी के सिर के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों को भी नोचने लगा। अनीता देवी की चीख-पुकार सुन पास में ही बकरी चरा रहे नवीन राम पुत्र लछम राम घटनास्थल पर पहुंचा। भालू अनीता देवी पर लगातार हमला कर रहा था। नवीन ने शोर मचाया और भालू पर पत्थर बरसाए, इससे भालू भाग गया। नवीन अनीता देवी के नजदीक पहुंचा तो वह बेहोश हो चुकी थीं। सिर, पैर के साथ ही शरीर के कई हिस्सों से खून निकल रहा था।

नवीन ने भालू के हमले के बारे में गांव के लोगों को सूचना दी। कुछ देर में अनीता देवी को होश आया। गांव के लोग गंभीर रूप से जख्मी महिला को क्वीटी अस्पताल लेकर आए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद अनीता देवी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में अनीता देवी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


वहीं, भालू के हमले की सूचना वन विभाग के साथ ही राजस्व विभाग को दे दी गई है। लोगों ने बीपीएल परिवार की अनीता देवी के इलाज के लिए मुआवजा देने की मांग उठाई है। साथ ही भालू के आतंक से भी मुक्ति दिलाने की मांग की है। कहा है कि हमलावर भालू को न पकड़ा गया तो और लोग भी उसके हमले के शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें