फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान

Sat, 12 Sep 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। नगर के गोरलचौड़ मैदान में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से युवा सम्मेलन के तहत खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर की नौ टीमों ने खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल और रस्साकस्सी समेत अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सह विभाग प्रचारक जितेंद्र और जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में चंपावत क्लब, यूनिवर्सल स्कूल, नवोदय विद्यालय, नर्सिंग कॉलेज, विद्या मंदिर, एसएसजे कैंपस, मॉडम इंटर कॉलेज, उदयन इंटरनेशनल स्कूल, मल्लिकार्जुन और इंटर कॉलेज अमोड़ी समेत विभिन्न संस्थानों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। आयोजकों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन भाजपा प्रदेश संयोजक गौरव पांडे ने किया। इस दौरान नगर संघ चालक हिमांशु गोस्वामी, बची सिंह पुजारी, मोहित पांडे, संजय पांडे, नीरज, सुनील जोशी, सुरेश चौड़ाकोटी समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें