फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: फुटबाल चैंपियनशिप शुरू, मदकोट और बोना एफसी ने दर्ज की जीत

Sat, 12 Sep 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। सेरा-सिर्तोला में सीमांत यूथ सेवन-ए साइड फुटबाल चैंपियनशिप शनिवार को शुरू हो गई। पहले दिन रावत जनरल स्टोर मदकोट और बोना एफसी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर शानदार शुरुआत की।
विज्ञापन


उद्घाटन मुकाबले में रावत जनरल स्टोर मदकोट ने बिल्जू इलेवन को 8-1 से हराया। दूसरे मैच में बोना एफसी ने टांगा एफसी को 6-0 से करारी शिकस्त दी। चैंपियनशिप का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा धामी ने किया। इससे पूर्व स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने एक झांकी निकाली। यहां ग्राम प्रधान राप्ती धर्मेंद्र कुमय्या, सीमांत डेवलपमेंट सोसायटी के अध्यक्ष प्रकाश गोस्वामी के अलावा सोसायटी के उपाध्यक्ष उमेश धामी, सचिव बहादुर कोरंगा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें