जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के पांचवें दिन अंडर-17 बालिका वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। वॉलीबाल में विण ब्लॉक की टीम पहले स्थान पर रही।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खो-खो प्रतियोगिता में विकास खंड बेड़ीनाग, विण और कनालीछीना ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल में धारचूला दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी में विण ने प्रथम, मूनाकोट ने द्वितीय और कनालीछीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
चक्का फेंक में भावना, देवंती धामी, प्रीती, गोला क्षेपण में भावाना, प्रभा, देवंती ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर दौड़ में शिया बोरा, उर्मिला और कोमल ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान हासिल किया। 400 मीटर में आंचल शुक्ला पहले, काजल फर्स्वाण दूसरे और दीक्षा बिष्ट तीसरे स्थान पर रही। 1500 मीटर में माया, ममता, हिना और तीन हजार मीटर में माया, आरती जोशी, ज्योति ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार, व्यायाम शिक्षक धीरेंद्र द्विवेदी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक मेहता, दीपक भट्ट, गंगा देवी, हेमा पांडेय, कुंदन रस्यूनी, दीपा जोशी, आशीष पांडेय, राजेंद्र दिगारी, सतीश पंत समेत खेल प्रेमी मौजूद रहे।