फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के लिए करना पड़ेगा इंतजार

Fri, 16 Dec 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम विभाग ने फिर से संकेत दिया है कि शीतकालीन बारिश के लिए अभी कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ेगा। अगले पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि इस अवधि में बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। सुबह और शाम की ठंड के अलावा दिन में मौसम सुहावना बना रहेगा। न्यूनतम तापमान फिलहाल 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा। दिन में धूप निखरने से अधिकतम तापमान भी 20 से 22 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
विज्ञापन


तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो वर्ष 2015 के दिसंबर माह में भी लगभग यही स्थिति रही थी। सिर्फ 12 दिसंबर को 0.8 एमएम की नाममात्र बारिश रिकार्ड हुई, लेकिन उसके बाद तापमान में गिरावट का क्रम जारी रहा और 25 दिसंबर को तो पिथौरागढ़ का न्यूनतम तापमान माइनस 0.2 डिग्री चला गया। यह वर्ष 2015 का सबसे कम तापमान रहा। यदि उससे आगे के मौसम पर नजर डाली जाए तो जनवरी 2016 में 20 तारीख को 5.4 एमएम बारिश रिकार्ड की गई थी। उस दौरान ऊंचाई वाले इलाकों पर हिमपात हो गया था।

आमतौर पर पहाड़ पर वर्ष के अंत में मौसम खराब होने और बर्फबारी की संभावनाएं बनने लगती हैं, लेकिन पिछले एक-दो वर्षों से मौसम के चक्र में तेजी से बदलाव आ रहा है। पिछले वर्ष नवंबर में भी बारिश की मात्रा शून्य रही। इस बार भी ठीक यही स्थिति सामने आ गई। नवंबर और दिसंबर दोनों महीने सूखे गुजरने वाले हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के स्थानीय कार्यालय के अनुसार अब न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम शुरू हो जाएगा और पाला गिरने लगेगा। पाले से सब्जियों और फसलों को नुकसान पहुंचेगा। बारिश न होने पर फसलों की ग्रोथ कम हो जाएगी और उत्पादन पर बड़ा असर पड़ जाएगा। पानी का संकट गहराने की भी आशंका बनी रहेगी।

घाटी वाले इलाकों पर कोहरे का असर
जिले के थल, मुवानी, नाचनी, जौलजीबी, घाट, पनार घाटियों में इन दिनों सुबह के समय घने कोहरे का असर बना है। सुबह 11 बजे तक इन इलाकों पर धूप नहीं निकलती है, लेकिन उसके बाद तापमान में सुधार आ जाता है। घाटी वाले इलाकों पर नवंबर मध्य से कोहरा छाने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें