फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी सहयोग से मंदिर में पेयजल लाइन बिछाएंगे

Fri, 16 Dec 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कनालीछीना
विज्ञापन
पेयजल लाइन बिछाएंगे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘आइए अपने से शुरू करें’ कार्यक्रम के तहत कनालीछीना के कालसिन धूरा मंदिर में चार गांव के ग्रामीणों ने आठ लाख रुपए की लागत से चार किमी लंबी पेयजल लाइन बिछाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने मंदिर में तीन वर्षों से चल रही पानी की किल्लत को आपसी सहयोग से दूर करने का बीड़ा उठाया है। पेयजल व्यवस्था के लिए खटीमा, पिथौरागढ़ आदि क्षेत्रों में रह रहे कनालीछीना के लोगों से भी सहयोग लिया जाएगा। ग्रामीणों ने कमेटी गठित कर पदाधिकारियों और सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को हरीशचंद्र मंदिर में ख्वांतड़ी, कापड़ी गांव, जिनगाड़, गुड़ौली गांव के लोगों ने बैठक कर कालसिन धूरा मंदिर में पेयजल लाइन पहुंचाने की रणनीति पर विचार किया। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि चार गांव के प्रत्येक परिवार से दो हजार रुपए दान में लिए जाएंगे। परिवार स्वेच्छा से दो हजार से अधिक का दान भी पेयजल के कार्य में दे सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि कालसिन धूरा मंदिर में आए दिन पूजा-पाठ होती रहती है, मगर पानी की कमी में यहां आने वाले लोगों को परेशानी होती है। पानी के लिए तीन किमी दूर ख्वांतड़ी गांव जाना पड़ता है। आने-जाने में ही समय बर्बाद हो जाता है।

ग्रामीणों ने कमेटी का गठन कर ख्वांतड़ी गांव के केदार सिंह को अध्यक्ष, मनोज सिंह सामंत को उपाध्यक्ष, शेर सिंह और चंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया है। ग्राम पंचायत कापड़ी गांव से ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, त्रिलोक सिंह, पूर्व प्रधान जगदीश सिंह, उमेद सिंह, पद्म सिंह, जनक सिंह को मुख्य कार्यकारिणी सदस्य बनाया है। जिनगाड़ से प्रधान लक्ष्मी देवी, देव सिंह, प्रयाग दत्त पांडे और ग्राम पंचायत गुड़ौली से ग्राम प्रधान पार्वती देवी, मदन पांडे, जगदीश पांडे को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। ललित सिंह सामंत, होशियार सिंह, खुशाल सिंह, विनोद सिंह, दान सिंह, विक्रम सिंह, इंदर राम, सुरेश कुमार और कुंदन सिंह को कमेटी का सदस्य बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें