फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइपास रोड का सपना कब पूरा होगा

Thu, 18 May 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
बेड़ीनाग में प्रस्तावित बाइपास सड़क के हाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बेड़ीनाग से त्रिपुरादेवी तक प्रस्तावित बाइपास रोड दस साल बाद भी नहीं बन पाई है। नगर में हमेशा लगने वाले जाम को देखते हुए इस बाइपास रोड के निर्माण की जरूरत महसूस की जाने लगी है, लेकिन सरकारी विभागों की कार्यशैली से ऐसा लगता है कि अभी यह सपना पूरा होने वाला नहीं है।
विज्ञापन


वर्ष 2007 में जवाहर चौक से त्रिपुरादेवी तक इस बाइपास रोड का प्रस्ताव इसलिए तैयार किया गया कि नगर में रोज लगने वाले जाम से मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही भटीगांव, क्वैराली गांवों को भी सड़क सुविधा का लाभ मिल जाएगा। बताया गया कि सड़क निर्माण का काम पीएमजीएसवाई को दिया गया। इस विभाग ने चार किलोमीटर की आधी-अधूरी सड़क काटकर छोड़ दी। सड़क के किनारे नालियों का निर्माण नहीं किया गया। बारिश के समय सारा पानी लोगों के खेतों में जा रहा है। सड़क को लावारिस हालत में छोड़ने से उसमें मलबे के ढेर लगे हैं।

भटीगांव के पूर्व प्रधान भूपाल राम का कहना है कि लोगों ने सड़क के लिए अपनी कृषि योग्य जमीन दी, लेकिन अब यह सड़क परेशानी का कारण बन गई है। पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता ललित जोशी ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया तो हो गई है, लेकिन काम शुरू करने का आदेश नहीं मिला है। इसी कारण निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। समाजसेवी प्रकाश बोरा का कहना है कि नगर में रोज लगने वाले जाम को देखते हुए तत्काल बाइपास रोड का निर्माण होना जरूरी है। 
विज्ञापन


जाम से जकड़ने लगा मुनस्यारी नगर
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी नगर भी जाम से जकड़ने लगा है। अस्पताल रोड, नंदादेवी मार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह आधे घंटे तक वाहन फंसे रहे। आमतौर पर यहां जाम की समस्या नहीं आती, लेकिन ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं है। यातायात नियमों का यहां खुलेआम उल्लंघन होता है। बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने वाले यहां बेरोकटोक दौड़ते रहते हैं। पैदल चलने वालों और पर्यटकों को इससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें