फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद पति की अंतिम विदाई में गर्व से बोली पत्नी, देश के लिए शहीद हुए हो, अगले जन्म में फिर मिलेंगे...

Sun, 03 May 2020 06:27 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट ब्लाक के नाली गांव निवासी शहीद शंकर सिंह का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही परिजनों की चीख पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। शहीद की पत्नी इंद्रा ने शहीद को नम आंखों से विदाई दी और अगले जन्म में फिर मिलने का वायदा किया।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शहीद की पत्नी रोती बिलखती बोली आप देश की रक्षा के लिए लड़ते-लड़ते शहीद हो गए। इस बलिदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा। रविवार को शहीद का शव जैसे ही नाली गांव पहुंचा मां जानकी देवी और पत्नी इंद्रा, पिता मोहन सिंह और 6 वर्षीय मासूम बेटा हर्षित बे-सुध हो गए। पत्नी और मां काफी देर तक शहीद के पार्थिव शरीर के साथ लिपटकर रोती रहीं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शहीद का छह वर्षीय बेटा हर्षित पापा की शहादत की खबर के बाद कई तरह के सवाल पूछ रहा है।वह अपनी दादी से पूछ रहा था कि "पापा ने कहा था तेरे लिए घर और स्वीमिंग पूल बनवाएंगे। दादी अब कैसे बनेगा घर और स्वीमिंग पूल मासूम के इस सवाल पर सुनने वालों की आंखें नम हो गईं।

4 of 5
- फोटो : File Photo
नापड़ के गांव के शहीद गोकर्ण सिंह की पत्नी गीता और बच्चे मनीष व आकांक्षा देर रात 11 बजे बरेली से पैतृक आवास पहुंचे। उनके साथ सेना के जवान भी थे। गोकर्ण सिंह की शहादत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार देर शाम शव पहुंचने के बाद पत्नी और बच्चे बिलख-बिलख कर रो पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, विधायक विशन सिंह चुफाल, हरीश धामी, मीना गंगोला, डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, एसपी प्रीति प्रियदर्शनी, एडीएम आरडी पॉलीवाल, एसडीएम भगत सिंह फोनिया, डॉ. सौरभ गहरवार, दर्जा राज्यमंत्री शमशेर सिंह सत्याल, फकीर राम ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें