फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस टूल किट का क्या करें

Wed, 31 Jan 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
उद्योग विभाग द्वारा दिया गया टूल किट दिखाता लोहार हीरा राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उद्योग विभाग ने इस विकासखंड के जिन 110 लोहारों को टूल किट बांटे थे, वह उनके किसी काम नहीं आ रहे हैं। इस किट में जरूरी सामान नहीं है। लोहारों का कहना है कि किट में जो सामग्री दी गई है वह किसी काम की नहीं है। उद्योग विभाग के इस रवैये से लोग नाराज हैं।

विज्ञापन


बताया गया कि उद्योग विभाग ने पिछले दिनों 110 लोहारों को टूल किट बांटे थे। जैंती गांव से किट लेने आए हीरा राम का कहना है कि किट में हथौड़ा, पंखा, सांचा, चिमटा जैसी अनिवार्य सामग्री नहीं है। पहले जो सामग्री मिली है उसमें छननी, पेचकश, पत्ती जैसा सामान दिया गया है। वह यहां के लोहारों के किसी काम नहीं आता। उन्होंने कहा कि किट में स्थानीय लोहारों की जरूरत के हिसाब से सामग्री रखी जानी चाहिए थी। सभी 110 लोहार इसी संशय में हैं कि सामग्री का क्या और कैसे उपयोग किया जाए।

उद्योग विभाग की महाप्रबंधक कविता भगत का कहना है कि लोहारों को दिए गए टूलकिट में यदि कोई सामग्री कम होगी तो उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोहारों को उनकी जरूरत का सामान ही दिया जाएगा। प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह का कहना है कि किट की सारी सामग्री अधूरी और मुनस्यारी के अनुकूल नहीं है। उन्होंने इस तरह की गलती करने वालों की जांच की मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें