पिथौरागढ़ में पद्मश्री डॉ. जीवन सिंह तितियाल को सम्मानित करते रं संस्था के सदस्य। संवाद
पिथौरागढ़। प्रसिद्ध नेत्र सर्जन पद्मश्री डॉ. जीवन सिंह तितियाल के दिल्ली एम्स से सेवानिवृत्त होने के बाद पहली बार गृह जनपद पिथौरागढ़ पहुंचने पर रं कल्याण संस्था ने जनजाति छात्रावास ऐंचोली में उनका स्वागत किया। संस्था के सदस्यों ने उन्हें फूलमाला और पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
संस्था के सदस्य मान सिंह गर्ब्याल ने कहा कि सभी को डॉ. तितियाल से प्रेरणा लेकर समाज सेवा में अपना योगदान देना चाहिए। इस दौरान रं संस्था की महिलाओं और पुरुषों ने रं गीतों की मनमोहक प्रस्तुति भी दी। इस मौके पर संस्था के संरक्षक डॉ. जेएस नबियाल, कमलजीत ढकरियाल, लाल सिंह बोनाल, डॉ. शशि फिरमाल, डॉ. प्रियंका दुग्ताल, डॉ. हेमलता, बसंती तितियाल, प्रभाकर रौंकली, मोहन सिंह रौतेला, हेम सिंह गुंज्याल आदि मौजूद रहे। संवाद