फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दूसरे दिन भी ऊंची चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बारिश

Thu, 10 Apr 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में लगातार दूसरे दिन भी मौसम का मिजाज खराब रहा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई। बर्फबारी और बारिश से तापमान में गिरावट आई है। लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़ गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से आसमान बादलों से घिरा रहा। कुछ हिस्सों में दोपहर करीब एक बजे तक हल्की धूप भी खिली रही। इसके बाद तेज गरज और चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात होने से धारचूला की दारमा और व्यास घाटियों के साथ ही मुनस्यारी के मल्ला जोहार क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लगातार दो दिनों से मौसम खराब होने से जिला मुख्यालय में ठंड बढ़ गई है।
तीसरे दिन भी बंद रही हवाई सेवाएं
सीमांत जिले से संचालित हवाई सेवाएं तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी ठप रही। नैनीसैनी एयरपोर्ट से विमान या हेली सेवा का संचालन नहीं हो सका। हवाई सेवाएं पहले दो दिन धुंध के कारण बंद थीं, वहीं बृहस्पतिवार को दिनभर बादल घिरे रहने से दृश्यता कम होने के कारण हवाई सेवाओं का संचालन नहीं हो सका। लोगों को सड़क मार्ग से आवागमन करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में हुई वर्षा
पिथौरागढ़ - 17.0 मिमी
गंगोलीहाट - 24.0 मिमी
बेड़ीनाग - 25.0 मिमी
डीडीहाट - 1.60 मिमी
मुनस्यारी - 2.40 मिमी
धारचूला - 0.60 मिमी
बंगापानी - 6.0 मिमी
कनालीछीना - 14.0 मिमी
गणाई गंगोली - 25.0 मिमी
तेजम - 15.0 मिमी
देवलथल - 19.0 मिमी
थल - 20.0 मिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें