फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री चुफाल ने मूनाकोट, गौरीहाट, भटेड़ी, मजिरकांडा में की सभाएं

विज्ञापन
गौरीहाट में जनता का अभिवादन करते चुफाल। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मूनाकोट/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने सोमवार को मूनाकोट, गौरीहाट, भटेड़ी और मजिरकांडा में सभाएं कीं। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनकर समस्या सुलझाने का आश्वासन दिया। मंत्री बनने के बाद पहली बार मूनाकोट पहुंचे चुफाल को ज्ञापन सौंपकर जनता ने पेयजल मांगा।
विज्ञापन

पेयजल मंत्री बनने के बाद पहली बार मूनाकोट के मड़ेगांव पहुंचकर चुफाल ने शहीद कुंदन सिंह खड़ायत की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। प्रधान राधिका देवी, प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष टाइगर खड़ायत ने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। मंत्री ने मूनाकोट में सभा कर लोगों की समस्याएं सुनीं।
वहां भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभम चंद, भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेश चंद, हैप्पी पांडे, अनिल रावत ने स्वागत किया। जीजीआईसी की बालिकाओं ने स्वागत गीत गाया। चुफाल ने कहा कि सरकार वर्षा जल संग्रह कर रही है। इसको जलाशयों में सहेजा जाएगा। प्रधान गोदावरी चंद ने मूनाकोट के लिए बनी पेयजल लाइन की आपत्तियों को ठीक करने का मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

गौरीहाट में ब्लॉक महामंत्री कमलेश धारियाल ने चुफाल का स्वागत किया। लक्ष्मी दत्त भट्ट ने गौरीहाट और सुरमोड़ा के लिए नलकूप लगाने, ढोलखोली-बगरतोली पेयजल योजना के नवीनीकरण की मांग की। मजिरकांडा में भाजयुमो ब्लॉक अध्यक्ष शेखर भट्ट ने चुफाल का स्वागत किया। भटेड़ी में चुफाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट की।
झूलाघाट पहुंचने पर विधायक प्रतिनिधि संजीव जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी, प्रधान किरन भट्ट, दीपक इजरवाल, मोहन भट्ट, बृजेश गड़कोटी आदि ने माल्यार्पण किया। चुफाल ने जीआईसी में अटल उत्कृष्ट विद्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनोज सामंत, पूर्व पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें