फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार संघ संविधान के लिए सात सदस्यीय टीम गठित

विज्ञापन
पिथौरागढ़ व्यापार मंडल चुनाव को लेकर बैठक करते पदाधिकारी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर उद्योग व्यापार मंडल चुनाव के लिए रविवार को व्यापार भवन में बैठक हुई। इसमें व्यापार संघ के संविधान निर्माण के लिए सात सदस्यीय टीम का गठन किया गया। टीम 15 दिन के अंदर संविधान की नियमावली बनाकर चुनाव समिति के सम्मुख रखेगी।
विज्ञापन

नगर उद्योग व्यापार मंडल का कार्यकाल पूरा हो गया है। इसलिए नए चुनाव के लिए रविवार को बैठक हुई। इसमें सदस्यता अभियान की समीक्षा और प्रस्तावित संविधान के बारे में चर्चा की गई।
बैठक में बताया कि पुरानी बाजार में 50, धर्मशाला लाइन 130, लिंक रोड 80, तिलढुकरी जाखनी 85, बस्ते, सिल्थाम, पंडा 125, सिनेमा लाइन 40, बस स्टेशन टनकपुर रोड 100 लोगों की सदस्यता बन चुकी है। अभी तीन हजार लोग व्यापार मंडल के सदस्य हैं। चुनाव अधिकारी जगदीश पुनेड़ा ने सभी सेक्टर प्रभारियों से सदस्यता अभियान में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन

सदस्यता अभियान पूरा होने के बाद चुनाव समिति प्रत्याशियों के अनुभव और पाबंदियों संबंधी निर्देश जारी करेगी। उन्होंने यह भी बताया कोई भी सेक्टर प्रभारी चुनाव लड़ सकता है। उसके लिए चुनाव समिति की तीन सदस्यीय टीम प्रत्याशी का सत्यापन करेगी। संविधान निर्माण के लिए समिति बनी।
इसके लिए शिवराज सिंह अधिकारी अध्यक्ष और देवकी नंदन जोशी, कैलाश वर्मा, श्याम उप्रेती, गिरीश पाठक, सुनील वर्मा, सलीम खान, नम्रता बोरा को सदस्य बनाया गया। बैठक में प्रधान संरक्षक भूपेंद्र सिंह माहरा, जिलाध्यक्ष पवन जोशी, निवर्तमान अध्यक्ष शमशेर महर, राजेंद्र चिलकोटी, दीपक जोशी, गजेंद्र सौन, महेश चंद्र शर्मा, हरजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें