फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नेपाल में बरात की जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल

Sat, 25 Nov 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
नेपाल के बैतड़ी में दुर्घटनाग्रस्त जीप। संवाद
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी में बरात की एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनका बैतड़ी में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद भाग रहे वाहन चालक को नेपाल प्रहरी ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बैतड़ी जिले में पाटन के नजदीक सूर्नया गांव पालिका दो के स्यागैर के पास बरात में जा रही जीप (1 ज 687) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में तीन बराती डम्मरी भट्ट (15), पूजा भट्ट (15) और सुशील भट्ट (12) घायल हो गए।
घायलों को जिला अस्पताल बैतड़ी में भर्ती कराया गया है। बरात दशरथ चंद नगरपालिका एक सूर्नया के श्रीखंड से पाताल भुवनेश्वर जा रही थी। जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक योगेश खत्री ने बताया कि हादसे के बाद चालक भागने की फिराक में था जिसे नेपाल प्रहरी ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें