फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सीमांत में तेज गरज के साथ झमाझम बरसे बदरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में रविवार को शाम के समय तेज चमक और गरज के साथ बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। उच्च हिमालयी क्षेत्र में हल्का हिमपात होने से क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह मौसम सामान्य रहा। दिन में तेज धूप खिली रही। शाम पांच बजे बाद बारिश हुई। जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में शाम को हुई मूसलाधार बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लगभग रोज हो रही बारिश से इस बार वन भी आग से बचे हुए हैं। झूलाघाट क्षेत्र में एक घंटे तक गरज के साथ मूसलाधार बारिश हुई। इससे नेपाल के सूखे नाले भी पानी से लबालब हो गए हैं। मुवानी घाटी में भी बादल जमकर बरसे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें