फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम हुआ मेहरबान, 17 वें दल के 21 कैलाश यात्री गुंजी पहुंचे

Wed, 05 Sep 2018 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पौधरोपण करते कैलाश यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मौसम खुलते ही 17 वें दल के 21 यात्रियों को हेली सेवा के जरिए पिथौरागढ़ से गुंजी पहुंचाया गया, जबकि गुंजी से 13वें दल के 15 और 14वें दल के 38 यात्रियों को पिथौरागढ़ लाया गया। गुंजी से आए यात्री दिल्ली को रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


पिछले तीन दिन से इंतजार कर रहे 17वें दल के 22 यात्री सुबह ही नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंच गए। यात्रियों को लेकर पहले हेलीकॉप्टर ने सात बजे नैनीसैनी हवाई पट्टी से गुंजी के लिए उड़ान भरी। यात्री साढ़े सात बजे गुंजी पहुंच गए। इसके बाद दूसरे हेलीकॉप्टर ने साढ़े सात बजे यात्रियों को लेकर गुंजी के लिए उड़ान भरी। यात्रा के नोडल अधिकारी दिनेश गुरुरानी ने बताया कि गुंजी से 13वें और 14वें दल के कुल 53 यात्रियों को पिथौरागढ़ लाया गया।

सभी यात्री दिल्ली को रवाना हो गए हैं। उधर, 15वें दल के यात्री तड़के रवाना होकर बुधवार सुबह साढ़े सात बजे लिपुपास पहुंचे। इसके बाद आईटीबीपी के कमांडो दस्ते, मेडिकल और संचार टीम ने यात्रियों को चीनी सुरक्षा एजेंसियों के सुपुर्द किया। यात्री सुबह साढ़े नौ बजे तकलाकोट पहुंचे। वहीं, 16वें दल के यात्रियों का गुंजी में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी यात्री स्वस्थ हैं। यात्री गुंजी से कालापानी को रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


एक यात्री का स्वास्थ्य खराब
पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे 17वें दल के यात्री नीरुजीबा भुटिया (63) का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। उनको संक्रमण बताया जा रहा है। नीरुजीबा भुटिया ने बताया कि उनकी काफी इच्छा है कि वह भोलेनाथ के दर्शन करे, लेकिन यह संभव नहीं हो पा रहा है।

यात्रियों ने उल्का देवी वाटिका में रोपा पौधा
पिथौरागढ़। कैलाश यात्रा पर जाने से पहले 17वें दल के यात्रियों ने मां उल्का देवी वाटिका में पौधरोपण किया। उन्होंने शहीद स्मारक पर एक दीप शहीदों के नाम भी जलाया। यात्रा के नोडल अधिकारी दिनेश गुरुरानी ने यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान की शपथ दिलाई। इस दौरान दल के संपर्क अधिकारी सतिंद्र सिंह, सुरेश केशवानी, यात्राधिकारी दीवान सिंह बिष्ट, महेश कांडपाल, हरीश सिंह, प्रताप नाथ आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें