फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता बंद करने वालों पर मुकदमा दर्ज

Mon, 30 Jan 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ डीएम कार्यालय के सामने पहुंचे कुसौली गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सेना द्वारा कुसौली जाने वाला रास्ता बंद करने के खिलाफ अप्रैल 2016 में चक्काजाम आंदोलन करने वाले कुसौली गांव के 69 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलते ही लोगों में गुस्सा भड़क गया और सोमवार को कुसौली गांव के कई लोग यहां जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन


कुसौली के ग्राम प्रधान रघुवीर सिंह ने बताया कि सेना ने कुसौली जाने वाले रास्ते पर गेट बनाकर लोगों की आवाजाही बंद कर दी थी। इसके खिलाफ 12 अप्रैल 2016 को गांव के लोगों ने पिथौरागढ़-झूलाघाट मार्ग पर ठुलीगाड़ के पास चक्काजाम कर दिया था। प्रशासन ने हाइवे जाम करने के आरोप में गांव के 69 लोगों के खिलाफ धारा 371, 147 में मुकदमा दर्ज कर दिया। अब तक लोग बेफिक्र बैठे थे। जैसे ही गांव के लोगों को एक एक कर सम्मन मिलने लगे तो लोगों में खलबली मच गई। अब जितने लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है उन सभी को कोर्ट से जमानत करानी पड़ेगी।

सोमवार को प्रधान के नेतृत्व में गांव के लोग डीएम कार्यालय पहुंचे। कहा कि गांव के लोगों की समस्या हल करने के बजाए प्रशास न उनको नई उलझन में डाल रहा है। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों ने आंदोलन अपनी समस्या के समाधान के लिए ही किया था। फिलहाल ग्रामीणों को कोई राहत नहीं मिल पाई है। उनको कम से कम कोर्ट से जमानत तो करानी ही होगी। प्रधान रघुवीर सिंह ने कहा कि इस मुद्दे का प्रशासन को समाधान निकालना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें