फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्चे का मामला पहुंचा निर्वाचन कार्यालय

Mon, 30 Jan 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 चुनावी घमासान के बीच पर्चेबाजी का भी खूब जोर है। पर्चेबाजी के प्रकरण निर्वाचन कार्यालय की चौखट पर भी पहुंचने लगे हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रकाश पंत के निर्वाचन अभिकर्ता किशन खड़ायत ने जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में पर्चे के कुछ बिंदुओं पर आपत्ति जताते हुए निर्वाचन आयोग के आदेशों की अवहेलना बताया है और कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


पत्र में खड़ायत ने कहा है कि 28 जनवरी को भाजपा प्रत्याशी से 17 सवाल शीर्षक से  कांग्रेस प्रत्याशी मयूख महर के पक्ष में पर्चे बांटे गए। पर्चो के माध्यम से प्रत्याशी की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। भ्रामक और आपत्तिजनक आरोप लगाए गए हैं। भाजपा ने जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा वितरित पर्चे के बिंदु 15 पर सवाल खड़े किए हैं। कहा है कि पर्चे में लिखा गया है कि जनता आपके (पंत के) कार्यकाल के चंडाक मिशनरी के कब्जे घोटाले का सच जानना चाहती है। इसमें आप सहित कई वरिष्ठ नेताओं का नाम आया था।  आरोपियों के नाम उजागर करने वाले एसडीएम को कुछ समय बाद सस्पेंड कर दिया गया। 

आरोप संख्या 8 में पिथौरागढ़ की हवाई सेवा को बंद कराने का आरोप लगाया गया है। खड़ायत ने कहा है कि उत्तराखंड सरकार के मंत्री परिषद ने 22 नवंबर को एक  महीने के लिए निशुल्क हवाई सेवा को मंजूरी दी थी। 21 दिसंबर को हवाई सेवा बंद हो गई। कहा है कि छवि धूमिल करने के उद्देश्य से तथ्यहीन और भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। पर्चा वितरण में तत्काल रोक लगाते हुए विधिक कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायती पत्र की प्रति भारत निर्वाचन आयोग के  प्रेक्षक के साथ ही सहायक निर्वाचन अधिकारी को भी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें