फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नलों में नहीं टपक रहा पानी, नदी बुझा रही प्यास

Thu, 12 Jun 2025 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
नाचनी में भोड़ियाछीड़ पेयजल योजना की क्षतिग्रस्त लाइन। संवाद
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। क्षेत्र की 1500 की आबादी की प्यास बुझाने के लिए तीन करोड़ रुपये से बनी पेयजल योजना दो साल में ही जवाब दे गई। भोड़ियाछीड़ पेयजल योजना से दो सप्ताह से जलापूर्ति ठप है। हालात यह हैं कि क्षेत्र के लोग रामगंगा और भुजगड़ नदी के मटमैले पानी को छानकर प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन

नाचनी क्षेत्र के लोगों के साथ ही राजस्व, यूपीसीएल, वन, उद्यान, पुलिस विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की प्यास बुझाने के लिए दो साल पूर्व तीन करोड़ रुपये से भोड़ियाछीड़ पेयजल योजना का निर्माण किया गया। यह योजना बीते दो सप्ताह से शोपीस बनी है। योजना से जलापूर्ति ठप होने से नल सूखे हैं। ऐसे में क्षेत्र के लोग और कर्मचारी रामगंगा और भुजगड़ नदी से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं।
स्थानीय निवासी नवीन चंद्र पाठक सहित अन्य लोगों ने बताया कि पेयजल योजना के निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है इसकी मार वे सह रहे हैं। राजस्व उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि योजना से नियमित जलापूर्ति न होने से परेशानी हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
योजना के निरीक्षण के लिए टीम भेजी जाएगी। शीघ्र जलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। - संजय कुमार, ईई, जल निगम, डीडीहाट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें