पिथौरागढ़ में लगभग दो घंटे से भी अधिक समय तक हुई मूसलाधार बारिश से पिथौरागढ़ नगर की सड़कें और गलियां बरसाती नालों में तब्दील हो गईं। सहकारी बैंक के प्रथम तल में पानी घुस गया। कुर्सियां और दोपहिया वाहन भी पानी में आधे तक डूबे गए।
पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में बुधवार की शाम मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान ओले भी गिरे। लगभग दो घंटे से भी अधिक समय तक हुई मूसलाधार बारिश से पिथौरागढ़ नगर की सड़कें और गलियां बरसाती नालों में तब्दील हो गईं। सहकारी बैंक के प्रथम तल में पानी घुस गया। कुर्सियां और दोपहिया वाहन भी पानी में आधे तक डूबे गए।
मूसलाधार बारिश के चलते बाहर नहीं निकल पाने से कर्मचारी भी घंटों तक कुर्सियों के ऊपर बैठे रहे। पुरानी बाजार की गली में नाला उफना गया। इससे कई दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा है। खरीदारी के लिए बाजार आए लोग भी फंसे रहे। शाम पांच बजे से पहले ही बाजार में सुनसानी छा गई।
विज्ञापन
जिले के विभिन्न रूटों में कई स्थानों पर सड़कों पर मलबा आ गया। इसके चलते वाहन भी फंसे रहे। लोगों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ी।