फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पेयजल लाइन टूटने से धारचूला में पानी का संकट

Tue, 21 May 2024 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गलाती रमतोली में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ठीक करते जल संस्थान कर्मी। स्रोत : ग्रामीण 
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति करने वाली मुख्य लाइन भारी बारिश के चलते भूस्खलन से गलाती रमतोली में क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे नगर और देहात क्षेत्र में 30 हजार की आबादी के लिए पेयजल संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को लोगों को पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जल संस्थान की ओर से वाहन के जरिये पानी का वितरण किया जा रहा है। नगर मुख्यालय में भारी संख्या में आदि कैलाश दर्शन के लिए यात्री पहुंचे हैं। पेयजल की परेशानी होने से होटल स्वामियों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। जल संस्थान के अवर अभियंता सुरेंद्र थापा ने बताया कि रमतोली में लाइन टूटने से पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर बाद तक पेयजल आपूर्ति सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन वाले क्षेत्र में कार्य करने भी परेशानी हो रही है। एसडीएम मंजीत सिंह ने बताया कि पानी की दिक्कत को देखते हुए बुधवार को जल संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें