फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीए रेड और वॉरियर ने मुकाबले जीते

Wed, 08 Feb 2017 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन आफ द मैच सुरेश ढेक को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वर्गीय ओमकार गुप्ता मेमोरियल जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में डीसीए रेड और वॉरियर ने जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन


बुधवार को देवसिंह मैदान में पहला प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला डीसीए रेड और पंचाचूली क्लब के बीच हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व क्रिकेटर अमित वल्दिया ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। पंचाचूली ने 20 ओवर में 118 रन बनाए। लक्ष्मण ने 25 और भूपेश ने 21 रनों का योगदान दिया। नीरज ने 3 विकेट लिए। जवाब में डीसीए रेड ने रोहित रावत के 18 गेंदों में 63 रनों की बदौलत 7वें ओवर में ही मैच जीत लिया। रोहित रावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर श्रीनिवासन, मनोज और स्कोरर तारेंदर थे। आंखों देखा हाल ललित बोहरा ने सुनाया।
विज्ञापन


दूसरा प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला कनालीछीना और वॉरियर की टीमों के बीच हुआ। मुख्य अतिथि अल्मोड़ा थ्रेसर के मालिक उमेद सिंह बिष्ट ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। वॉरियर ने 20 ओवर में 161 रन बनाए। सुरेश ने 51 रन बनाए। धर्मेंद्र खोलिया ने 4 विकेट लिए। जवाब में कनालीछीना की टीम 20 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई। वॉरियर ने 27 रन से मैच जीत लिया। सुरेश ढेक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंपायर प्रकाश बिष्ट, मनोज कुमार और स्कोरर श्रीनिवासन थे। कमेंट्री नीरज सौन ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें