फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गैस रिसाव से हुए विस्फोट में मकान की दीवार गिरी, महिला झुलसी

Mon, 24 Jun 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती बसंती देवी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के कुमौड़ क्षेत्र में गैस रिसाव से एक मकान में विस्फोट हो गया। धमाके से मकान की दीवारें गिर गईं। विस्फोट के दौरान आग से झुलसी गृह स्वामिनी मलबे में दब गई। गृह स्वामिनी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह बसंती देवी ने चाय बनाने के लिए किचन रसोई गैस के पास माचिस जलाई। इसी दौरान जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। धमाका इतना जोरदार था कि मकान की दीवारें गिर गईं। दीवार गिरने से बसंती देवी मलबे में दब गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड सहित पुलिस और गैस एजेंसी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड के जवानों ने मलबे में दबी बसंती को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार बसंती देवी लगभग 30 प्रतिशत झुलसी हैं। उनका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


.............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें